विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

2 Min Read

दुमका। झारखंड भ्रमण आई विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में तीनों युवकों ने विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का जुर्म कबूल कर लिया है।

अब उनकी निशानदेही पर उनके बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात दुमका में स्पेन से आई एक महिला से टेंट में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

दुमका के हंसडीहा बाजार के पास सात युवकों ने स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था, चार आरोपी अभी भी फरार है,गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह महिला अपने पति के साथ बाइक से विश्व भ्रमण पर निकली है। इसी दौरान वे झारखंड पहुंचे हैं।

यहां दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में दोनों पति-पत्नी टेंट लगा कर सो रहे थे। इसी दौरान उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें

अपने जन्मदिन पर जेल में हेमंत से मिली कल्पना, फिर किया भावुक पोस्ट, कहा-झारखंडी योद्धा के खिलाफ साजिश सफल नहीं होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं