GST scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 734 करोड़ के जीएसटी घोटाले में तीन आरोपियों से होगी पूछताछ

2 Min Read

GST scam:

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 734.57 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में शामिल तीन प्रमुख आरोपियों से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति हासिल कर ली है। यह पूछताछ रांची के होटवार जेल में की जाएगी। जिन आरोपियों से ईडी पूछताछ करेगी, उनमें शिव कुमार देवड़ा, अमित कुमार गुप्ता और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भलोटिया शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक:

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कई नए वित्तीय तथ्य सामने आने के बाद ईडी ने अदालत से तीनों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
ईडी की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि शिव कुमार देवड़ा इस पूरे जीएसटी घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) हैं। उन्होंने कई फर्जी शेल कंपनियां बनाई और उनमें डमी डायरेक्टर नियुक्त किए। ये कंपनियां फर्जी इनवॉयस और गलत जीएसटी इनपुट क्रेडिट के जरिए टैक्स चोरी में शामिल थीं।

अमित कुमार गुप्ता:

अमित कुमार गुप्ता इस सिंडिकेट के फाइनेंशियल मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। वह हवाला नेटवर्क के जरिए नकदी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और फर्जी कंपनियों में फंड ट्रांसफर करने का काम संभालते थे।वहीं, अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भलोटिया जमशेदपुर में स्थानीय ऑपरेटर के रूप में सक्रिय थे। उनके नियंत्रण में भी कई शेल कंपनियां चल रही थीं।

ईडी अब तीनों से पूछताछ कर फर्जी कंपनियों के नेटवर्क, धन के प्रवाह और टैक्स चोरी के अंतरराज्यीय लिंक का पता लगाने की कोशिश करेगी। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से घोटाले से जुड़े कई और नामों का पर्दाफाश हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

GST Scam Jharkhand: विक्की भालोटिया केस में हाईकोर्ट ने जब्त संपत्ति पर 6 नवंबर तक लगाई रोक


Share This Article