RIMS Director Dr Rajkumar: रिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार को धमकी

2 Min Read

RIMS Director Dr Rajkumar:

रांची। रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को चंदन कुमार बताते हुए कहा कि वह 15 दिनों के अंदर डॉ. राजकुमार को जूते से पीटकर रांची से बाहर कर देगा। इस मामले में डॉ. राजकुमार ने बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मांगें पूरी न होने पर दी धमकीः

शिकायत के अनुसार आरोपी चंदन कुमार ने इससे पहले मई महीने में डॉ. राजकुमार से मुलाकात की थी और खुद को रांची के विनायक हॉस्पिटल का सीईओ बताया था। मुलाकात के दौरान उसने रिम्स में ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित कुछ मांगें रखी थीं। मांगें पूरी न होने पर उसने धमकी दी।

पुलिस जुटी जांच मेः

डॉ. राजकुमार ने बताया कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए मिली धमकी के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। बरियातू थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और व्हाट्सएप कॉल के नंबर की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें 

RIMS director Dr. Raj Kumar: एक्शन मोड में मंत्री इरफान अंसारी, RIMS निदेशक डॉ. राज कुमार पर गिरी गाज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं