धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र में आज सुबह तोपचांची चौक समीप तेज रफ्तार ट्रक ने 45 वर्षीय व्यक्ति को चपेट में ले लिया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मरने वाला तोपचांची के बुच्चा कुल्ही निवासी पुनु महतो था। वह मजदूरी करने जा रहा था।
सड़क पार करने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही युवक सड़क पर गिर गया।
अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसमे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को करीब 3 घंटों के लिए जाम कर दिया।
इसके कारण हजारो वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि तोपचांची बाजार में फुट ओवर ब्रिज बहुत जरूरी है।
प्रतिदिन यहां हजारों ग्रामीण बाजार करने पहुंचते हैं और चौक के आसपास फुट ओवर ब्रिज नहीं होने के कारण ग्रामीण अपने जान को हाथ में रखकर सड़क पार करते हैं जिससे एक बड़ी दुर्घटना होती रहती है।
इसे भी पढ़ें
गिरिडीह में मिली अवैध शराब भट्टी, 2000 लीटर जावा महुआ और देसी शराब किया गया नष्ट

