झारखंड में लैंड जिहाद करने वालों की हो जांचः बीजेपी

1 Min Read

रांची। झारखंड में अब लैंड जिहाद हो रहा है। बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव इसकी जांच की मांग की है।

उन्होंने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में लैंड जिहाद हुआ है।

इस वजह से अबतक 10 लोग जेल में जा चुके है। हेमंत सोरेन भी जेल में है। कहा कि इसे लैंड जिहाद का नाम इसलिए दिया गया है कि जमीन की हेराफेरी में कई लोग शामिल थे।

उन्होंने जमीन की हेराफेरी तो की। इसके बाद रिकार्ड रूम से कागजातों की भी चोरी करा दी गई है, जिसका अबतक कोई सुराग नहीं मिला है।

केवल एफआईआर करके खानापूर्ति की गई। उन्होंने सरकार से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।

उन्होंने गैंग्स आफ वासेपुर की तर्ज पर लैंड जिहादियों को गैंग्स आफ छोटानागपुर की भी संज्ञा दे दी।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने चतरा से भरा पर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं