ड्रीम 11 में 49 रुपये लगाकर जीता एक करोड़
देवघर। पाकिस्तान प्रीमियर लीग ने झारखंड के एक युवक की किस्मत चमका दी है। इस लड़के ने पीपीएल के एक मैच पर 49 रुपये लगाकर एक करोड़ जीत लिये हैं।
यह युवक मिथिलेश रजवार जामताड़ा के नारायणपुर का रहने वाला है। मिथिलेश को क्रिकेट का शौक है। वह अक्सर ड्रीम 11 पर मैच के दौरान टीम बनाता रहता है।
मिथिलेश ने ड्रीम 11 एप पर पीपीएल के दौरान टीम बनाया और इस खेल में शामिल हो गए। पीपीएल में मुल्तान सुल्तान बनाम करांची किंग्स के बीच खेले गये मैच में उसने 49 रुपये लगाकर एक टीम बनाई और खेलने लगा।
मैच की समाप्ति के बाद मिथिलेश रजवार को 834 अंक मिले और वह एक नंबर पर रहे। इसके कारण उन्हें एक करोड रुपए का इनाम मिला।
इसी मैच में मिथिलेश ने दो टीमें बनाई थी। उसकी दूसरी टीम दसवें नंबर पर रही। इसमें भी उसे 25000 हज़ार रुपए मिले।
मिथिलेश का घर नारायणपुर बजरंग चौक में है। वह अपनी मां और तीन भाई के साथ खपरैल के घर में रहता है।
घर से महज़ कुछ ही दूरी पर शराब दुकान में मिथिलेश काम करता है। मिथिलेश की पढ़ाई इंटर तक हुई है। उसने बताया कि विगत 3 वर्षों से मोबाइल पर ऑनलाइन क्रिकेट गेम खेल रहा है।
उन्होंने कहा कि ड्रीम 11 से जीती गई राशि से वह अपना और अपने परिवार के लिए एक अच्छा घर बनाएगा।
अपने बेटी की ब्याह रचाएगा और अपने लिए कोई अच्छा सा रोजगार आरंभ करेगा। उसने यह भी बताया कि पहले वह शौकिया यह गेम खेलता।
फिर कुछ मैचों में उसे मामूली रकम जीतने का भी उसे मौका मिला। फिर उसका यही शौक जुनून बन गया और वह सभी मैच में दांव लगाने लगा।
इसे भी पढ़ें
इटखोरी महोत्सव में मृणालिनी अखौरी ने दी गीत-गजलों की प्रस्तुति









