रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 96 दिनों बाद जेल से बाहर आये थे।
सोमवार को पुलिस कस्टडी में रामगढ़ में अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वो अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आये थे।
बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी, सफेद कुर्ता, गले में गमछा लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 3 महीने बाद जेल से बाहर निकले थे।
उनकी ये लुक उनके पिता शिबू सोरेन से मैच कर रहा था। खास तौर पर तब जब पिता-पुत्र का मिलन हुआ।
हेमंत सोरेन ने पिता के पैर छुये और आशीर्वाद लिया। हेमंत सोरेन ने यहां पहुंचकर अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उनकी मां रूपी सोरेन भावुक दिखीं। हेमंत सोरेन ने अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
बता दें कि 27 अप्रैल को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के भाई राम सोरेन का सुबह निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे।
सोरेन ने अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से 13 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी।
हालांकि, सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।
उन्हें कुछ घंटों के लिए पुलिस कस्टडी में श्राद्ध कर्म में शामिल होने की परमिशन मिली थी। इस दौरान उन्हें मीडिया से बात करने की भी मनाही थी।
इसे भी पढ़ें









