रांची का यह लोको पायलट पीएम के शपथ ग्रहण समरोह होगा शामिल [This loco pilot of Ranchi will attend the swearing in ceremony of PM]

2 Min Read

रांची-वाराणसी वंदे भारत का करते हैं संचालन

रांची। 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह में शामिल होने के लिए रांची रेलमंडल के लोको पायलट एएसपी तिर्की को भी आमंत्रण मिला है।

वह रांची-हावड़ा और रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में लोको पायलट हैं। रांची-हावड़ा वंदेभारत का संचालन करने वाले पहले आदिवासी लोको पायलटों की लिस्ट में हैं।

वह अपनी पत्नी मेरी तिर्की के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। वह बिरसा चौक के पास रहते हैं।

सोचा भी नहीं थाः तिर्की

एएसपी तिर्की ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने बड़े कार्यक्रम में उनको बुलाया जाएगा।

वह कहते हैं कि वह अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार रहे हैं। पीएम के शपथ ग्रहण का निमंत्रण पाकर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है।

तिर्की वर्तमान में रांची से बनारस और रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट हैं। वह राजधानी जैसी ट्रेनों में भी चालक रह चुके हैं।

देश के 10 लोको पायलटों को बुलाया गया

देशभर से बेहतर 10 लोको पायलट को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। एएसपी तिर्की को बेस्ट रेलवे वर्कर का पुरस्कार भी मिला है।

उन्होंने वर्ष 1990 में रेलवे में योगदान दिया था। स्कूली शिक्षा सीसीएल मिडिल और हाई स्कूल, बरकाकाना से की है।

इंटर की पढ़ाई डोरंडा से की। वहीं, आइटीआइ गाजियाबाद से किया. उनकी पत्नी मेरी तिर्की गृहिणी हैं और पुत्री अंजली तिर्की बैंक में नौकरी करती है।

वहीं, पुत्र अंकित तिर्की संत जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

कल पीएम मोदी का शपथ ग्रहण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं