रांची में IOB ने ऐसे मनाया 88वां स्थापना दिवस

2 Min Read

रांची। इण्डियन ओवरसीज़ बैंक ने अपना 88वां स्थापना दिवस शनिवार 10 फरवरी को धूमधाम से मनाया।

IOB के क्षेत्रीय कार्यालय रांची ने बैंक के 88वे स्थापना दिवस पर वाकेथन और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लोयला कॉलेज के प्रांगण में किया।

इस आयोजन में बैंक के राज्य प्रमुख सर्वेश कुमार एवं मुख्य अतिथि के रूप में लोयला कॉलेज के फादर सेबेस्टियन तिर्की, फादर मुकुल कुल्लू, फादर मार्क मुकुल लकरा, फादर सहदेव प्रजापति एवं फादर इग्निस तिर्की उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में झारखंड के सभी कर्मचारी, ग्राहक एवं बैंकिंग कोरेसपोंडेंट समेत 400 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर वाकेथन का आयोजन लॉयला कॉलेज के प्रांगन से लेकर शहीद चौक तक किया गया।

वाकेथान के बाद सभी लॉयला कॉलेज के प्रांगण में एकत्र होकर सहभोज में शामिल हुए। इस मौके पर फादर सेबेस्टियन तिर्की ने कहा कि बैंक सभी को सहज तरीके से बैंकिंग से जोड़ने का कार्य करते है।

सरकार के लक्ष्य वित्तीय समावेशन को जन जन तक पहुँचाने में इण्डियन ओवरसीज़ बैंक अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। इण्डियन ओवरसीज़ बैंक का यह कदम सामाजिक उत्थान में अत्यंत सराहनीय है।

वहीं, IOB के राज्य प्रमुख सर्वेश कुमार ने कहा कि अपनी सर्विस के दम पर इंडियन ओवरसीज बैंक आज देश का दूसरा अग्रणी बैंक बन गया है। ग्राहक इस हमारे बैंक पर भरोसा करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक के फाउंडर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कई शाखाओं के प्रबंधक और अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जलकर खाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं