झारखंड के इस बहादुर को मिलेगा फायर सर्विस सम्मान [This brave man from Jharkhand will get fire service honor]

1 Min Read

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार पहली बार फायर सर्विस के लिए भी सम्मान दिया जा रहा है। इसमें झारखंड से सिर्फ एक कर्मी प्यारे लाल तंबवार का नाम सूची में शामिल किया गया है।

वहीं, फायर सर्विस से कुल 46 कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान मिलने जा रहा है। इस संबंध में अनिल पालटा, डीजी होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज ने कहा कि पहली बार फायर सर्विस वालों को सम्मान मिलना गौरवांवित करने वाला पल है।

पालटा ने कहा कि सम्मान मिलने से कर्मियों का हौसला बढ़ता है और बेहतर कार्य करते है।

पालटा ने कहा कि इस नजरिये से स्वतंत्रता दिवस 2024 फायर सर्विस वालों के लिए एक यादगार पल बनने जा रहा है। इतिहास में पहली बार फायर सर्विस में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद

Share This Article
Exit mobile version