Assistant Professor:
रांची। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने बीती देर रात सहायक आचार्य (मध्य विद्यालय) की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस परीक्षा में कुल 15,001 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, लेकिन केवल 5,775 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। इससे 9,226 पद खाली रह गए हैं।
सामाजिक अध्ययन में सबसे ज्यादा सफलः
सामाजिक अध्ययन विषय में 5,002 पदों पर 3,033 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें 1,864 गैर पारा और 1,169 पारा शिक्षक शामिल हैं। फिर भी 1,969 पद खाली रह गए हैं।
विज्ञान और गणित में ज्यादा असफलः
विज्ञान और गणित विषय में 5,008 पदों में से सिर्फ 1,683 अभ्यर्थी पास हुए। इस विषय में 3,325 पद खाली रह गए हैं।
भाषा में स्थिति सबसे ज्यादा खराबः
भाषा विषय के 4,991 पदों में से केवल 1,059 ही भरे जा सके। इस तरह 3,932 पद खाली रह गए, जो सबसे ज्यादा हैं।
पारा शिक्षक भी विफलः
पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित 7,400 पदों में से 5,838 अब भी खाली हैं। वहीं गैर पारा श्रेणी में 7,601 पदों में से केवल 3,388 पर नियुक्ति हुई।
पलामू के छात्र सबसे आगेः
सबसे ज्यादा सफल अभ्यर्थी पलामू (297) से हैं। इसके बाद गिरिडीह (287), चतरा (158), देवघर (164), रांची (176) सहित अन्य जिलों से भी उम्मीदवार सफल हुए।
हाईकोर्ट के अंतिम फैसले से प्रभावित होगा रिजल्टः
जेएसएससी ने कहा है कि यह परिणाम झारखंड हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन हैं। अदालत के आदेश के बाद जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं।
शिक्षा व्यवस्था पर असरः
विशेषज्ञों और शिक्षकों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पद खाली रह जाने से ग्रामीण और दूरदराज के स्कूलों में पढ़ाई पर असर पड़ेगा, खासकर विज्ञान, गणित और भाषा विषयों की।
इसे भी पढ़ें
JSSC Result: जेएसएससी जल्द जारी करेगा रिजल्ट, 8200 शिक्षकों की होगी नियुक्ति









