वे कहते हैं “झारखंड झुकेगा नहीं”, हम कहते हैं “झारखंड लुटेगा नहीं”: सुदेश महतो

4 Min Read

रांची : संयुक्त बिहार में जब आंदोलनकारियों पर लाठियां चलती थी तब भी जेएमएम उसी कांग्रेस- आरजेडी के साथ मिल कर झारखंड की लूट में शामिल था और आज भी लूट जारी है।

जेएमएम वाले कहते हैं झारखंड झुकेगा नहीं, तो एक नारा हमारा भी है कि झारखंड लुटेगा नहीं। उनकी लूट और झूठ का सिलसिला अब खत्म करना है।

बुधवार को ये बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने मदेडीह स्टेडियम, तोपचांची, धनबाद में आयोजित गिरिडीह लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। मौके पर कांग्रेस और जेएमएम के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन थामा।

सुदेश ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों, गलत नीतियों और अराजकता के चलते राज्य में निराशाजनक माहौल है।

ऐसे अराजकता से राज्य को बाहर निकालने में पार्टी के कार्यकर्ता की भूमिका पर सबकी नजर है। उन्होंने कहा कि विस्थापन, पलायन रोजगार नौकरी बड़ा सवाल है लेकिन सरकार ने साढे चार साल तक इन विषयों पर अपने वादे के अनुरूप एक भी काम नहीं कर सकी।

प्राकृतिक संसाधनों के लूट के साथ राज्य में नौकरशाही हावी है। उन्होंने कहा कि यह साल राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

सभी मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सांगठनिक मजबूती और जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़ें।

विकास दर्पण पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की ओर से गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पिछले पांच सालों में विकसित गिरिडीह के लक्ष्य के तहत किए गए विभिन्न विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड विकास दर्पण पुस्तक का विमोचन किया गया।

मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, महासचिव लंबोदर महतो, उपाध्यक्ष अकिल अख्तर, महासचिव संतोष महतो, अर्जुन बैठा, महासचिव नजरूल हसन हासमी, महासचिव यशोदा देवी, काशीनाथ सिंह, अजय सिंह, सचिव बबिता कुमारी जिप उपाध्यक्ष, खुशबू कुमारी जिप सदस्य, अमरदीप महाराज, राजेश विश्वकर्मा, गुड्डू यादव गिरिडीह जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, राहुल महतो, कौशल्या देवी, प्रमोद चौरसिया, कुल्लू चौधरी, नवीन महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहें। सम्मेलन में गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, तीनों जिला कमिटी, तीनों जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारी शामिल हुए।

इन्होंने ली सदस्यता

जेएमएम से हेमंत तांती, निखिल कुमार,फलंदर रविदास, मनोज रजक, मनोज कुमार, संतोष चौधरी, अखिलेश्वर हरि, धनेश्वर लक्ष्मण, अमित, अनिल, सूरज, मोहन, कंचन, प्रताप ,बिंदु ,छमिया, देखिया, सरिता, निखिल, जितेंद्र,श्रवण, गौतम, विनोद, दीपक, शंकर, वीरू ,विष्णु, राजेश कुमार पासवान, आनंद कुमार।

कांग्रेस से संजय हरि, दुर्गा रजक, गौतम शर्मा, सुनील सिंह, भोला भट्टाचार्य, बीजू महतो, राजेश पासवान और सुखराम मुर्मू , प्रकाश मुर्मू, ऋतुराज मुर्मू, रीमा कुमारी, साजन मुर्मू, अरुण मुर्मू, अनिल मुर्मू, दीपक कुमार, अनु रजवार, पवन कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसे भी पढ़ें 

एबीवीपी ने ‘बिना अनुमति’ जेएनयू में ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म का प्रदर्शन किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं