झारखंड में इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

IDTV Indradhanush
3 Min Read

रांची। झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक और भाषा सुधार विभाग ने 12 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति देने संबंधी अधिसूचना जारी की है।

इनमें अंजनी कुमार, संजय बिहारी अंबष्ठ, अमित प्रकाश, गोपाल जी तिवारी सहित कई अन्य अधिकारियों का नाम शामिल है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अपर सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित अंजनी कुमार मिश्र, मा.प्र.से. (आ2011) को दिनांक 31.01.2024 अथवा पदभार ग्रहण, जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड (Level-13-123100-215900) में प्रोन्नति प्रदान की जाती है।

अंजनी कुमार मिश्र प्रोन्नति के उपरान्त अगले आदेश तक विशेष सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर बने रहेंगे।

संजय बिहारी अम्बष्ठ, सेवानिवृत्त भा.प्र.से. (आ:2011), तदेन अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गर्वेन्स विभाग, झारखंड, रांची, सम्प्रति दिनांक 31.01.2024 को सेवानिवृत्त, को दिनांक 31.01.2024 के प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड (Level-13-123100-215900) में वैचारिक प्रोन्नति प्रदान की जाती है। 

अपर सचिव, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित अमित प्रकाश, भा.प्र.से. (आ:2011) को दिनांक 31.01.2024 अथवा पदभार ग्रहण, जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड (Level-13-123100-215900) में प्रोन्नति प्रदान की जाती है।

अमित प्रकाश प्रोन्नति के उपरान्त अगले आदेश तक विशेष सचिव, अन् नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर बने रहेंगे।

अपर सचिव कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित गोपालजी तिवारी, मा.प्र.से. (शा.2011) को दिनांक 31.01.2024 अथवा पद‌भार ग्रहण, जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड (Level-13-1210-215900) मे प्रदान की जाती है।

गोपालजी तिवारी प्रोन्नति के उपरान्त अगले आदेश तक विशेष सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड, रांची के पद पर बने रहेंगे।

उपायुक्त, गढ़वा के पद पर पदस्थापित शेखर जमुआर, भा.प्र.से. (आा 2011) को दिनांक 31.01.2024 अथवा पदभार ग्रहण, जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड (Level-13 123100-215900) में प्रोन्नति प्रदान की जाती है।

शेखर जमुआर प्रोन्नति के उपरान्त अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर प्रोन्नत वेतनमान में बने रहेंगे।

सचिव, झारखंड राज्य खाद्य आयोग, रांची के पद पर पदस्थापित संजय कुमार, भा.प्र.से. (आा2011) को दिनांक 01.02.2024 अथवा पदभार ग्रहण जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के चयन ग्रेड (Level-13-123100-215900) में प्रोन्नति प्रदान की जाती है।

प्रोन्नत वेतनमान में बने रहेंगे। संजय कुमार प्रोन्नति के उपरान्त अगले आदेश तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

अवैध वसूली के खिलाफ धुर्वा में निकला मशाल जुलूस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं