ये 6 प्वाइंट, जिनसे सीमा हैदर आई ATS के रडार पर

4 Min Read

-पाकिस्तानी सीमा हैदर से हो रही पूछताछ, उगल रही राज, हो सकती है गिरफ्तार

लखनऊ। पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन इन दिनों पूरे देश में चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तो दोनों ही छाये हैं। PUBG के जरिए प्यार के का किस्सा खूब चटखारा लेकर पढ़ा जा रहा है। पर यह सीमा हैदर अब एटीएस के रडार पर है।

सीमा हैदर को यूपी एटीएस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह पाकिस्तान से वाया दुबई हिंदुस्तान आने के बाद यूपी के ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही थी। उसके इश्क और डांस वाले वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की नजर सीमा पर टिकी थी। सीमा के कई एक्शन उसे संदिग्ध बनाते हैं। यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने भी सीमा हैदर के आने पर सवाल उठाए थे। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन जिस तरह मीडिया के सामने बातचीत कर रहे हैं, वह सामान्य नहीं है। बॉर्डर पार करने वाली इतनी सहज कैसे है ?

पांचवीं पास सीमा गुलाम हैदर ऑनलाइन गेम पबजी बखूबी खेलती थी। गेम में उसने मारिया खान के नाम से आईडी बनाई थी। क्या सीमा हैदर इतनी स्मार्ट है कि वह खेल की बारीकियों को समझती है ? उसने अपना नाम क्यों बदला था ?

10 दिन हिंदुस्तान में रहने के दौरान सीमा बोलचाल में शुद्ध हिंदी और अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करने लगी। सीमा के पास मौजूद कई पासपोर्ट और मोबाइल फोन, फर्जी डॉक्युमेंट भी उसे संदिग्ध बनाते हैं।

अभी तक छानबीन में सामने आया है कि सीमा खुद को सिर्फ 30 साल का बताती है, जबकि पाकिस्तान में वायरल डॉक्युमेंट में उसकी बर्थ ऑफ डेट 1990 से पहले का है।

पिछले दो सप्ताह में सीमा हैदर की गतिविधियों पर गौर करें। सीमा हैदर अचानक खबरों में आती है। फिर पकड़ी जाती है। जमानत पर बाहर आती है तो मीडिया को सेलिब्रिटी के अंदाज में ट्रीट करती है।

उर्दू बोलने वाली सीमा अचानक शुद्ध हिंदी बोलने लगती है। हिंदू संस्कृति में घुल मिल जाती है। इतना चेंज जितने कम समय में दिख रहा है, वह सीमा पर शक के लिए काफी है।

एटीएस भी सीमा हैदर के हर बयान और उसके बोल चाल के ढंग का विश्लेषण कर रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची से दुबई गई, फिर नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान से भारत आने के दौरान किस-किस के संपर्क में आई और किन लोगों ने सीमा को मदद की।

साथ ही यह भी जांच कर रही है कि सीमा हैदर ने अपने सिम से किन लोगों से बात की। उसके पास कितने मोबाइल फोन और मोबाइल नंबर हैं। इतना ही नहीं, आदेश के बावजूद अब तक सीमा के चार फोन फोरेंसिक लैब क्यों नहीं पहुंचे और इसमें किसी भूमिका रही यह भी जांच का विषय है। इसके अलावा जब 2020 में ही भारत सरकार ने pubg बैन कर दिया था, तब भी सचिन कैसे यह गेम खेलता रहा।

पाकिस्तान में सीमा के पति ने जिस तरह दावे किए हैं, उसमें कितना दम है। अगर एटीएस की जांच में गड़बड़ी मिली तो सीमा गिरफ्तार भी हो सकती है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं