रांची। झारखंड में कल से 31 मई तक बारिश का अनुमान है। कल यानी 26 मई से आंधी चलेगी।
इसके साथ वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।
राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 और 27 मई तक राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार 28 से 31 मई तक राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में पड़ने की उम्मीद है।
राज्य़ के पूर्वी, दक्षिण और मध्य भागों में 26 और 27 मई तक कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है।
इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।
राज्य के पूर्वी भाग में 28 मई को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है।
इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें









