5 मई को इन जिलों में होगी बारिश, बाकी जिलों में लू चलेगी

3 Min Read

रांची। झारखंड में एक बा‍र फिर मौसम बदलने वाला है। राज्ये के कई जिलों में 5 मई को बारिश होगी।

इस बीच 2 मई तक कई जिलों में लू चलेगी। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने सोमवार को दी।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

केंद्र के अनुसार 30 अप्रैल से 4 मई तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

केंद्र के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसका प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।

वहीं, 30 अप्रैल और 1 मई को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ गोड्डा, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा जिले में लू की स्थिति रहेगी।

इसी तरह 2 मई को सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

लू में इसका रखें ख्याल

दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर जाने से बचें।

पर्याप्त पानी पिये। जितनी बार संभव हो पियें। भले ही प्यास नहीं लगी हो।

हल्के, हल्के रंग के ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता/टोपी या चप्पल का प्रयोग करें।

जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब बाहरी गतिविधियों से बचें।

यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को निर्जलित करते हैं।

उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचें। वासी भोजन नहीं करें।

यदि आप बाहर काम करते हैं. तो टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन, चेहरे और अंगों पर एक कपड़े का भी उपयोग करें।

पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ें।

यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें जो शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद करता है।

जानवरों को छाया में रखें। उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।

अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर या मनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।

पंखें का प्रयोग करें। गीले कपडे पहने और बार-बार ठंडे पानी से खान करें।

इसे भी पढ़ें

लालपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं