झारखंड के इन क्षेत्रों में होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बने लो डिप्रेशन का असर [There will be rain in these areas of Jharkhand, effect of low depression formed in Bay of Bengal]

2 Min Read

रांची। बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन एरिया बना हुआ है। इसका केंद्र तमिलनाडु के आसपास है। इसका आंशिक असर झारखंड पर पड़ रहा है।

इसके असर से पिछले कुछ दिनों से दोपहर बाद बारिश हो जा रही है। बुधवार को भी राजधानी रांची में अच्छी बारिश हुई।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दो दिनों से राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो रही है।

इन इलाकों में ज्यादा असरः

दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक डिप्रेशन बना हुआ है। इस कारण झारखंड के मध्य और कोल्हान प्रमंडल के इलाकों में इसका असर हो रहा है।

दिन में गर्मी होने के कारण नमी भी बन रही है। इससे राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है।

19 अक्टूबर से बदलेगा मौसमः

17 और 18 अक्टूबर को सिस्टम तमिलनाडु के ओर नजदीक आ जाएगा। इसके असर से कोल्हान, संथाल और मध्य झारखंड के हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

19 अक्टूबर से सिस्टम का असर समाप्त हो जाएगा। 19 से 22 अक्टूबर तक बारिश नहीं होगी। पूरे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा।

इन जिलों में होगी बारिशः

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी रांची, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला खरसावां, बोकारो, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा व गुमला में हल्की बारिश की संभावना है।

यहां दिनभर बादल छाए रहेंगे व शाम में छिटपुट बारिश देखी जाएगी। बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसलिए लोग इस समय काफी सचेत होकर रहें।

इसे भी पढ़ें

रांची में होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बना है डिप्रेशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं