झारखंड और छत्तीसगढ़ में आज भी होगी बारिश [There will be rain in Jharkhand and Chhattisgarh even today]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर डिप्रेशन बढ़ रहा है। इसके कारण आज यानी 17 सितंबर को झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

विभाग के अनुसार झारखंड पर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा।

यह कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में 17 सितंबर, 2024 को झारखंड और आसपास के उत्तरी छत्तीसगढ़ पर है।

पलामू और छत्तीसगढ़ की ओर होगी बारिश

डिप्रेशन डाल्टनगंज (झारखंड) से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, रांची से लगभग 120 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) से 110 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व और चुर्क (उत्तर प्रदेश) से 160 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।

इस रास्ते आगे बढ़ रहा डिप्रेशन

डिप्रेशन के कारण झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटों के दौरान कमजोर होकर एक लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है।

आज इन क्षेत्रों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इसकी वजह से 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम मध्य, प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

कल उत्तर भारत के क्षेत्रों में होगी बारिश

विभाग के अनुसार 18 सितंबर को उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मी‍द है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार में 20 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

रांची समेत पूरे झारखंड में भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं