झारखंड में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, बढ़ेगा पारा [No respite from heat in Jharkhand at present, temperature will rise]

1 Min Read


सरायकेला का तापमान पहुंचा 38 डिग्री के करीब, 7 अक्टूबर के बाद बदल सकता है मौसम

रांची। झारखंड में एक बार फिर झुलसा रही है गर्मी। ऐसी स्थिति फिलहाल आने वाले 2-3 दिनों तक लगातार बनी रहेगी। 2-3 दिन के बाद साउथ वेस्ट मानसून के लौटने पर रांची में अच्छी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कोई अलर्ट नहीः

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सात अक्टूबर तक के लिए कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। हर दिन की तरह धूप में गर्मी होगी।

एक दो दिन हल्के दर्जे की बारिश स्थानीय मौसम परिवर्तन की वजह से हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सरायकेला का पारा 38 डिग्री के दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में गर्मी से 3 की मौत, 14 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं