झारखंड में अगले दो दिन नहीं होगी बारिश

2 Min Read

रांची। झारखंड में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। वहीं, तेज धूप की वजह से गर्मी भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, कई जिलों में अभी भी हल्की बारिश की वजह से सुबह-शाम सिहरन बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में अगले 2 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़त होने की संभावना है।

तापमान बढ़ने के बाद मौसम में कुछ खास बदवाल नहीं आएगा।
मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जरूर जाहिर की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा।

26 मार्च तक राज्य का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में मौसम के मिजाज पर नजर डालें तो राज्य कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश रांची के बुढ़मू में दर्ज की गई, जो 4.0 एमएम की थी।

राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सबसे कम तापमान 11.7 डिग्री लोहरदगा में रहा।

राज्य में जिन तीन जगहों पर बारिश हुई उनमें बुर्मू के साथ दुमका जहां 2.3 एमएम और जमशेदपुर जहां 0.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

इसे भी पढ़ें

होलिका दहन कल, पूर्णिमा दो दिन, होली को लेकर उलझन कायम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं