झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश [There will be heavy rain in these districts of Jharkhand even today]

3 Min Read

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में भी पड़ा है। बुधवार को रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।

आज मौसम विभाग ने पलामू प्रमंडल में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात का भी अनुमान है। संथाल परगना में भी इसका असर दिख सकता है। वहां भी तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं आकाश में बादल छाये रह सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है।

लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर राजधानी में मंगलवार की देर रात से ही दिखने लगा था। देर रात से ही राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होती रही।

राजधानी में मंगलवार की शाम 5.30 बजे से बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक करीब 15 मिमी के आसपास बारिश हुई। राजधानी के आसपास भी दिन भर बारिश होती रही।

चाकुलिया में हुई सबसे अधिक 62.2 MM बारिश

मौसम केंद्र रांची के ताजा मौसम अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सबसे अधिक 62.6 mm वर्षा रिकॉर्ड किया गया।

अन्य सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र में चास में 55.2mm, धनबाद में 54.2 mm, घाटशिला में 53.2 mm, महेशपुर में 50.2mm, बहरागोड़ा में 46.2mm और धालभूमगढ़ में 45mm वर्षा हुई है।

पिछले 24 घंटों में गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा जहां का अधिकतम तापमान 35.8℃ रिकॉर्ड किया गया है वहीं रांची राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा जहां का न्यूनतम तापमान 22.8℃ रहा।

अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29.7℃, पलामू के डाल्टनगंज का 31.6℃ बोकारो का 30.5℃ और पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा का 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें

रांची में होगी झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में बना है डिप्रेशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं