कल झारखंड में हो सकती है झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखेगा असर [There may be heavy rain in Jharkhand tomorrow, effect of low pressure will be visible in Bay of Bengal]

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड के कई हिस्सों में पड़ सकता है।

मौसम केंद्र ने इस दबाव के कारण कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। 26 और 27 सितंबर को रांची में भी इसका असर रह सकता है।

संथाल के 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 25 सितंबर को संथाल परगना वाले हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन भर की उमस वाली गर्मी के बाद शाम में अचानक धूल भरी आंधी चली। कुछ देर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई।

इस बारिश ने राहत जरूर दी, पर आज सुबह से ही धूप निकला हुआ है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगभग एक जैसी स्थिति बनी हुई है।

नमी वाली हवाओं से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के मध्य में लो प्रेशर एरिया बन रहा है।

इसकी वजह से पूर्व की ओर से हवाएं चलेंगी। यह नमी वाली हवा होगी, जिसका प्रभाव 25 सितंबर से ही राज्य में दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में हलचल, बिहार में अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं