रांची : झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा है कि वे विश्वास मत के दौरान अपनी ही पार्टी के पक्ष में वोट करेंगे। पुराना विधानसभा परिसर स्थित अपने आवास में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी तरह का खतरा नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे चंपई सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को वे भोगनाडीह में थे। वहां के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री संथाल परगना से बनना चाहिए।
हालांकि चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले लोबिन हेंब्रम ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मोरहाबादी स्थित उनके आवास में मुलाकात की।
इसे भी पढ़ें







