एक बाइक व 90 हजार की हुई थी चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना की तस्वीर
रातू। रातू पुलिस ने तिलता स्थित शतीश बाइक ऑटो मोबाईल नामक शो रूम में हुई चोरी कांड का पर्दाफाश करते हुये थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों में छापेमारी कर पांच चोर को धर दबोचा।
इनके पास से पुलिस ने एक बाइक व नकद 38 हजार 5 सौ रुपया बरामद किया गया है। आरोपियो में रातू थाना क्षेत्र के चिपरा निवासी मनीष महली का 19 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार उर्फ कोका तथा पंडरा बाजार के पास रहने वाला सूरज भगत का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल है।
इसके अलावा चोरी में शामिल तीन किशोर को भी पकड़े गये है। पुलिस ने पहले प्रिंस को बाइक के साथ धर दबोचा।
उसके निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी में शामिल अन्य किशोर को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल व अन्य को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
सीसीटीवी में कैद हुई थी चोरी की घटना
थाना क्षेत्र के तिलता गोविंदनगर स्थित पुराना बाइक खरीद बिक्री करने वाले सतीश ऑटो मोबाइल शो रूम में 20 जून कि रात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे।
चोरी करने के लिए चोरो ने शो रूम के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे इस्तेमाल किया। परन्तु चोरी की वारदात शो रूम के अंदर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
चोरो ने शो रूम से एक पुराना स्कूटी व ड्रोवर का लॉक तोड़कर उसमें रखा 90 हजार रुपया लेकर फरार हो गये थे। शो रूम में लगभग 50 से अधिक बाइक व स्कूटी था।
मामले को लेकर सतीश ने रातू थाने में चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोर का पता लगाने के बाद उसकी गिरफतारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
छापेमारी दल में थे शामिल
थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी, एएसआई सतीश कुमार, आशिष कुमार, अनुरंजन कुमार व पुलिस के जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें









