गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला को राज्य सरकार ने दिया 10 लाख का मुआवजा

2 Min Read

पीडि़ता के पति को सौंपा गया चेक

रांची। गैंगरेप और रेप की घटनाओं से हो रही फजीहत के बीच राज्य सरकार ने स्पेन की महिला को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।

गैंगरेप की शिकार महिला के पति को मंगलवार की सुबह यह चेक सौंपा गया। दुमका के डीसी ने अपने कार्यालय में यह चेक सौंपा।

बता दें कि बीते शुक्रवार की रात स्पेन से आइ इस महिला के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में गैंगरेप हुआ था।

सात युवकों ने करीब तीन घंटे तक टेंट में सो रही महिला के साथ हैवानियत की थी। इस दौरान उन्होंने उसके पति के हाथ पैर बांध दिये थे और उनके साथ मारपीट भी की गई।

घटना के बाद महिला खुद बाइक चला कर थाना पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अब तक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। पूरे देश में इस घटना की चर्चा है। इससे झारखंड शर्मसार हो गया है।

इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर दुमका जिला प्रशासन ने पीडि़त परिवार को मुआवजा सौंपा है।

ये स्पेनिश दंपति बाइक से ही विश्व भ्रमण पर निकला है। इसी क्रम में वे झारखंड के दुमका पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें 

गढ़वा में पटना की युवती से हुई दुष्कर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं