हजारीबाग में खोरठा के प्रश्न पत्र की सील टूटने के मामले की रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई [The report of the case of breaking of seal of Khortha question paper in Hazaribagh was submitted to DC]

2 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के खोरठा के प्रश्नपत्र की कथित सील खुली होने की जांच रिपोर्ट महज सात घंटे के अंदर केंद्र अधीक्षक ने हजारीबाग के उपायुक्त को सौंप दी है।

हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने प्रश्न पत्र सील पहले से खुली होने की सूचना के आधार पर केंद्र अधीक्षक से रिपोर्ट की मांग की थी।

छात्रों ने की थी सील टूटी होने की शिकायतः

जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम दिन 22 सितंबर को परीक्षा समाप्ति के बाद जैक एंड जिल स्कूल के परीक्षा केंद्र में कथित प्रश्न पत्र की सील खुली होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित केंद्र अधीक्षक से विस्तृत जांच रिपोर्ट की मांग की।

इस पर जैक एंड जिला विद्यालय में प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षक द्वारा एक जांच रिपोर्ट प्रतिवेदित की गई है। उन्होंने बताया है कि परीक्षा के प्रारंभ से लेकर समापन तक की सभी गतिविधि को सीसीटीवी की निगरानी में की गई है।

कोई गड़बड़ी नहीं हुईः केंद्राधीक्षक

केंद्राधीक्षक ने बताया कि सभी प्रश्न पत्र पूर्ण रूप से आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए सील्ड लिफाफे में थे। जिन्हें अभ्यर्थियों के उपस्थिति में खोला गया। इसकी पुष्टि उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा भी की गई है।

साथ ही उन्होंने अवगत कराया है कि जेएसएससी और जिला स्तर से दिए गए सभी निर्देश और एसओपी का विद्यालय में प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षकों एवं सभी वीक्षकों द्वारा कड़ाई से अनुपालन किया गया है।

मालूम हो कि हजारीबाग में सीजीएल परीक्षा को लेकर 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और यह मामला जैक एंड जिला स्कूल से जुड़ा था। सील टूटी होने का आरोप चार छात्रों ने लगाया था।

इसे भी पढ़ें 

सीजीएल परीक्षा पास कराने के नाम पर मांग रहा था 25 लाख

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं