भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना होने तक जारी रहेगा आंदोलन

3 Min Read

रांची। राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले पिछले 25 फरवरी से राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

बीते बुधवार की शाम राष्ट्रीय युवा युवा शक्ति के पदाधिकारी और सदस्यों को प्रशासन ने जगह खाली करने का आदेश दे दिया।

इस दौरान रांची के एसडीएम, एडीएम और कोतवाली इंस्पेक्टर धरना स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने आंदोलन कर रहे सदस्यों से कहा कि धारा 144 लग चुकी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है।

इस स्थान को तत्काल खाली करें। आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव कर रहे है।

उत्तम यादव ने प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि जिस नौजवान ने 23 मार्च 1931 को देश को आजाद करने के लिए हंसते-हंसते फांसी को गले से लगाया, उनकी प्रतिमा लगाने के लिए हम सभी धरना पर बैठे हुए हैं।

1947 में देश आजाद हुआ और 1950 में देश का संविधान बना। कम से कम भगत सिंह को आदर्श आचार संहिता से अलग रखना चाहिए। परंतु प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी।

इसके बाद सदस्यों से उत्तम यादव ने कहा कि यह लड़ाई खत्म नहीं होगी। कल से राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारी और सदस्य सभी अपने-अपने घरों पर बैठकर धरना देंगे।

जब तक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लग जाती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सभी अपने-अपने घर पर ही बैठकर धरना के आवाज को बुलंद करेगे। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व घोषित 23 तारीख को भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगती है, तो राष्ट्रीय युवा शक्ति की अगुवाई करने के नाते हंसते हंसते फांसी पर चढ़ जाएगे।

अपने सर पर कफन बांधकर अपनी शहादत देने को तैयार है। किसी भी सूरत पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव पीछे हटने वाले नहीं है। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

धरना स्थल पर नितेश वर्मा, शैलेश तिवारी, उमेश साहू, वीरेंद्र गोप, सावन लिंडा, रंजन माथुर, संजय तिवारी, दिलीप गुप्ता, आर्यन मेहता, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, विनय सिंह, मन्नू चौधरी, अनुराग तिर्की, प्रीति सिंह जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी, गौरी शंकर प्रसाद, आर्यन गुप्ता, विशाल साहू, मिकी कुमार, निलेश महतो समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें

आसाराम को झटका, महाराष्ट्र में इलाज की नहीं मिली अनुमति, याचिका खारिज

Share This Article
Exit mobile version