World Tribal Day: विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थगित, हटने लगे टेंट

2 Min Read

World Tribal Day:

रांची। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि 9 से 11 अगस्त तक को होने वाला था। महोत्सव में झारखंड सहित देशभर के 11 राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति की प्रस्तुतियों से समां बांधेंने वाले थे। यह निर्णय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद लिया गया है।

जोर शोर से हो रही थी तैयारीः

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर थीं, मैदान में मंच और टेंट लगाए जा रहे थे। लेकिन, अब आयोजकों ने आयोजन को रद्द करने का फैसला किया है। मोरहाबादी मैदान में लगे हैंगर और टेंट को हटाये जा रहे हैं। दो दिनों में पूरा मैदान खाली कर दिया जाएगा।

सांकेतिक होगा कार्यक्रमः

हालांकि, कार्यक्रम की भावनात्मक अहमियत को देखते हुए, अब विश्व आदिवासी दिवस को सांकेतिक और सादगीपूर्ण रूप से मनाने की योजना बनाई जा रही है।

पूरे झारखंड में शोक की लहरः

शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। राज्य सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा कई आयोजनों में बदलाव किया गया है और कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है। इस बार यह दिन दिशोम गुरु की याद में सादगी से मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

विश्व आदिवासी दिवसः झारखंड की 3 आदिवासी महिलाएं समाज को कर रहीं सशक्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं