किरीबुरू के ठकुरा गांव की पेयजल समस्‍या का हुआ समाधान [The drinking water problem of Thakura village of Kiriburu was solved]

1 Min Read

ग्रामीणों ने वापस ली वोट बहिष्‍कार की घोषणा

किरीबुरू। गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठकुरा गांव के ग्रामीणों ने पेयजल संबंधी समस्या का समाधान होने के बाद वोट बहिष्कार की घोषणा को वापस लेते हुए 13 नवंबर को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि बीते 5 नवंबर को गांव के मुंडा दामु चाम्पिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने ग्राम सभा की विशेष बैठक कर वोट बहिष्कार की घोषणा की थी।

प्रशासन ने ठीक कराया सोलर जलमीनार

ग्रामीण मुंडा दामु चाम्पिया ने कहा था कि ठकुरा गांव के फाटक टोला में लगा सोलर चालित जलमीनार भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों को इस योजना से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिये भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वोट बहिष्कार की खबर को प्रखंड व जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुये तत्काल एक टीम भेज सोलर जल मीनार की समस्या को दूर कराया और अब ग्रामीणों को पानी मिलना प्रारंभ हो गया है।

इसे भी पढ़ें

लिट्टीपाड़ा में दो गांवों के लोगों ने किया वोट का बहिष्कार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Share This Article
Exit mobile version