अंगूठे लगवाकर डीलर ने 7 महीने से नहीं दिया राशन, जांच में मिली बड़ी गड़बड़ी [The dealer did not give ration for 7 months after getting thumb impressions, major irregularities found in investigation]

2 Min Read

भंडारा, एजेंसियां। जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम भीठा में एक डीलर की मनमानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राशन डीलर अंगूठा लगवाकर लाभुकों को 7 महीने से राशन नहीं दे रहा है।

शिकायत के बाद जांच होने पर इसमें बड़ी गड़बड़ी भी मिली है। राशन वितरण में गड़बड़ी डीलर जीवन फूल महिला मंडल, ग्राम भीठा द्वारा की गई है। सब्र टूटने के बाद लाभुकों ने डीलर की दुकान का घेराव किया।

घंटो डीलर के घर पर बैठे रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद भंडरा प्रखंड प्रमुख बरिया देवी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता मौके पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी। जांच में उन्होंने पाया कि कार्डधारी को 7 महीने से राशन नहीं दिया गया है। हर महीने डीलर द्वारा अंगूठा ले लिया गया है।

राशन के स्टॉक से 14 बोरी अनाज गायब

मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जब राशन का स्टॉक अपने कंप्यूटर से मिलाया तब 14 बोरी अनाज गायब पाया मिला। 34 बोरी चावल में मात्र 20 बोरी पाया गया। उन्होंने जांच में पाया कि भीठा पंचायत में लाल कार्ड, पीला कार्ड और हरा कार्ड की संख्या 390 है।

इसमें अंतोदय और पीएच के 330 कार्डधारी है। आपूर्ति‍ पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक 185 लाभुकों के बीच राशन वितरण किया गया है। 145 राशन कार्डधारियों को राशन नहीं मिला है।

जांच में अनियमियता पाए जाने पर आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर का लाइसेंस रद्द करने की बात कही। जितना भी अनाज गायब पाया गया, उसकी भरपाई करने का निर्देश डीलर को दिया।

इसे भी पढ़ें

रांची में लोग नहीं उठा रहे राशन, जानिए वजह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं