भव्य कलश शोभायात्रा से ओंकारेश्वर धाम का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

3 Min Read

रांची : बूटी मोड़ के पास स्थित त्रिवेणीपुरम सोसाइटी परिसर में नवनिर्मित ओंकारेश्वर धाम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इसे लेकर मंदिर परिसर से दिन के दस बजे यात्रा निकाली गयी।

दो घुड़सवार बच्चों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों  तथा सोसाइटी की 251 महिलाओं की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ जब झूम कर यात्रा निकली तो वातावरण जय जय श्रीराम … हर हर महादेव … से गूंज उठा। डीजे पर भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा … जैसे भक्ति गीतों और तासा पार्टी की ताल पर भक्तगण झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इनके बाद मुख्य यजमान आभाष कुमार और उनकी पत्नी सिम्मी संग दो लाइनों में महिलाओं की लंबी कतार थी। इनके साथ श्रद्धालु हाईवे के रास्ते स्थानीय जुमार नदी पहुंचे। यहां से पवित्र जल कलश में भरा गया।  फिर वापसी की यात्रा शुरू हुई। प्रभु नाम सुमिरण करते हुए सभी वापस मंदिर आये। यहां लाये गये जल से शुद्धि की गयी. इसके बाद वेदी पूजन आदि अनुष्ठान हुए। शाम सात बजे देवी-देवताओं की आरती उतारी गयी। फिर भजन-संकीर्तन का कार्यक्रम देर शाम तक चला।

आचार्य सत्यानंद करा रहे अनुष्ठान

आचार्य सत्यानंद तिवारी सहयोगी विद्वान धीरज पांडेय, राहुल तिवारी, आशीष पांडे, नीतीश पांडेय, चंदनाचार्य जी और दिनेश पांडेय संग नेम-निष्ठा से अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं।

मंदिर में होंगे दर्शन

त्रिवेणीपुरम अपार्टमेंट के नवनिर्मित मंदिर में ओंकारेश्वर शिवलिंग, शिवपरिवार के साथ राम दरबार, मां दुर्गा, मां शीतला, राधाकृष्ण, सूर्यदेव और पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा का दर्शन-पूजन श्रद्धालु करेंगे।

दे रहे योगदान

संस्थापक अखिलेश पांडेय, रामदेव पांडेय, मुख्य संरक्षक अभय सिंह, राजेश सिंह, महेश तिवारी, विजय कुशवाहा, सुमित सिंह, संजय मेहता, मनोज दुबे, अंकित पांडेय, मुरली मनोहर, ब्रजेश कुमार, समीर, केएस पाठक, संजय साह, संजय सिंह, सिंटू सिंह, दूधेश्वर प्रसाद, सुमन जी, राजीव दुबे, अध्यक्ष कमलेश तिवारी, उपाध्यक्ष विजय सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह, उपसचिव अमित सिंह, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, आभाष कुमार, शैलेंद्र वर्मा आदि इसके सफल आयोजन में योगदान दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

वापस लौटी CRPF, सीएम आवास के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू

ईडी की पूछताछ के बीच हेमंत सोरेन का विरोध करने पहुंची भीम सेना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं