नगड़ी के इस सड़क की हालत जर्जर, लोग परेशान [The condition of this road in Nagari is dilapidated, people are worried]

2 Min Read

पिस्का नगड़ी। प्रखंड के औद्योगिक नगर नगड़ी बांधटोली का रास्ते की स्थिति बद से बद्तर हो गई है। इस रास्ते की हालत ऐसी हो गई है कि दो चक्का और चार चक्का वाहन चलाना तो दूर
पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

चूंकि यह एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां कई बड़े बड़े राईस मील के साथ अन्य मीलें हैं स्वाभाविक है कि इस रास्ते में बडे बडे वाहन चल रहे हैं। बडा चक्का होने के कारण ये वाहन पार हो जाते हैं पर छोटे वाहनों के चालक परेशान हो जाते हैं।

रास्ते में बड़े बड़े गड्ढे हो गये है जिसमें पानी भर जाता है। बरसात के इन दिनों में बस्ती का सारा पानी रास्ते में आ जाता है जिसके कारण रास्ता जलमग्न हो जाता है और जब पानी निकल जाता है तब रास्ता कीचड़ से भर जाता है।

छोटे वाहन चालकों और रास्ते के बगल में बने हुए गृह मालिकों को दिक्कत हो रही है।इस इलाके के विद्यार्थियों को स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है।

कुछ वर्ष पूर्व इस रास्ते को कंक्रीट से बनाया गया था पर भारी वाहनों के चलने से कंक्रीट उखड़ गया है और रास्ता खराब हो गया है।

कारखाने के मालिक भी इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इसी रास्ते से उनका माल बड़े बड़े ट्रक के माध्यम से आ जा रहा है। बांधटोली के लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस रास्ते को शीघ्र बनाया जाय।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी में मंईयां सम्मान योजना का निबंधन शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं