रांची उलगुलान महारैली को लेकर गठबंधन ने झोकी ताकत

2 Min Read

खरगे, राहुल और लालू भी होंगे शामिल

रांची। रांची में 21 अप्रैल को होने वाली महारैली को लेकर इंडी महागठबंधन ने पूरी ताकत झोक दी है।

धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय महारैली होगी। इसमें विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।

इसे लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंथन किया। नेताओं ने रैली को सफल बनाने व आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और रणनीति बनायी।

साथ ही महारैली के बाद साझा चुनाव प्रचार अभियान चलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस रैली को लेकर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन खासी उत्सुक हैं। उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी दलों से समर्थन मांगा है।

कल्पना सोरेन ने झामुमो की ओर से आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

महारैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी बढ़ेरा, लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, भगवंत मान सिंह, सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, एमके स्टालिन समेत अन्य नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

कल्पना सोरेन खुद सभी नेताओं को आमंत्रित कर रही हैं।

बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, राजद के सत्यानंद भोक्ता, कैलाश यादव और सुनील श्रीवास्तव मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेसः रांची से कौन-रामटहल या सुबोधकांत, सस्पेंस कायम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं