पूर्व विधायक अरविंद सिंह की मां के अंतिम संस्कार में जुटे शहर के गणमान्य [The city’s dignitaries gathered at the funeral of former MLA Arvind Singh’s mother]

1 Min Read

आदित्यपुर। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह की मां शशि बाला देवी के अंतिम संस्कार में शहर के गणमान्य लोग जुटे। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को पार्वती घाट बिष्टुपुर में संपन्न हुआ। शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

शुक्रवार को हुआ था निधन

बता दें कि अरविंद कुमार सिंह की मां का 92 साल की उम्र में गत शुक्रवार सुबह उपचार के क्रम में निधन हो गया था। वे अपने पीछे तीन पुत्र व पुत्र वधू, पौत्र, पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें

पल-पल बदल रही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं