मंईयां सम्मान योजना की राशि में हर साल बढ़ेंगे 250 रुपये [The amount of Mainiyan Samman Yojana will increase by Rs 250 every year]

1 Min Read

पांच साल बाद प्रतिमाह मिलेंगे 2250 रुपये

रांची। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसे लेकर हर दिन कुछ ना कुछ नई घोषणाएं हो रही है।

अब ऐसी सूचना मिल रही है कि सरकार मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को दी जाने वाली राशि में हर साल लगभग 250 रुपए की वृद्धि की जाएगी।

सीएम हेमंत सोरेन जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। इस योजना की अगले पांच साल की रूपरेखा बना ली गई है।

अभी लाभुकों को मिल रहे 1000 रुपये

फिलहाल योजना के तहत लाभुकों को 1 हजार रुपये हर माह दिये जा रहे हैं। हर वर्ष 250 रुपये की बढ़ोतरी होने पर सम्मान राशि पांच वर्ष बाद प्रतिमाह 2250 रुपये हो जाएगी।

एक परिवार में मंईयां योजना के लाभुक पात्रों की संख्या को लेकर कोई सीमा तय नहीं है। परिवार में मां, बहू, बेटी जो भी उम्र और योग्यता को पूरा करेंगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

अगले पांच वर्षों में प्रति लाभुक प्रतिमाह 2250 रुपये के हिसाब से राशि 27 हजार रुपये हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

अब 18 साल की लड़कियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ

Share This Article
Exit mobile version