ISIS के संदिग्ध के खिलाफ चार्जशीट
रांची। झारखंड में सोशल मीडिया के जरिए आतंक की ट्रेनिंग का मामला नया नहीं है। NIA ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ISIS के दो संदिग्धों को पिछले साल गिरफ्तार किया था। NIA ने आईएसआईएस झारखंड मॉड्यूल का खुलासाभी किया था।
अब जांच एजेंसी ने एक आरोपी के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दायर कर दी है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस ने झारखंड में संगठन के विस्तार और युवकों को विचारधारा से जोड़ने के लिए टेलीग्राम एवं इंस्टाग्राम का सहारा लिया था।
दोनों ही सोशल मीडिया साइट्स पर समूह बनाकर संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया जाता था। एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम (UAPA) और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत रांची की विशेष अदालत के समक्ष आरोपी फैजान अंसारी उर्फ फैज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
एनआईए ने झारखंड मॉडयूल केस में दायर चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया है। एनआइए ने इस मामले में लोहरदगा से गिरफ्तार फैजान अंसारी उर्फ फैज और रतलाम से गिरफ्तार उमर उर्फ राहुल सेन पर चार्जशीट दायर किया है। फैज़ को 20 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। उसके सहयोगी उमर बहादुर उर्फ राहुल सेन को सितंबर 2023 में पकड़ा गया था।
ISIS की उग्रवादी विचारधारा का कर रहा था प्रचार
एनआईए के अनुसार, फैज़ प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया की हिंसक उग्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल था, जो पूरे भारत में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने के कोशिश कर रहा था।
आरोपियों ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा (नेता) के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली थी। फ़ैज़ संगठन और उसके मकसद को पूरा करने के लिए लोगों की भर्ती और उसके जरिए आतंकवादी हिंसा की तैयारी में लगा हुआ था।
इसे भी पढ़ें









