Tension in Pithoriya: पिठोरिया में तनाव, पुलिस तैनात, धार्मिक झंडा गिराने के बाद हुआ था बवाल

1 Min Read

Tension in Pithoriya:

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे में असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि धार्मिक झंडा उखाड़े या गिराए जाने के बाद लोगों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान टायर भी जलकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोग आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पिठोरिया पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह समझा कर लोगों को शांत कराया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें

सरहुल शोभायात्रा मामला गरमाया, सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़े

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं