झारखंड में पारा 15 डिग्री से नीचे [ Temperatures below 15 degrees in Jharkhand ]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

‘ला नीना’ का असर, दिन में भी लग रही ठंड अब और गिरेगा पारा

रांची। झारखंड में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के 24 जिलों में से 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

स्थिति यह है कि अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के तापमान में अभी और गिरावट होने वाली है।

सबसे ठंडा रहा लोहरदगाः

पिछले 24 घंटे के दौरान लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खूंटी, गुमला, सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

राजधानी रांची की बात करें तो यहां का पारा भी गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

अभी और गिरेगा तापमानः

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अचानक ठंड में इजाफा हो सकता है। उन्होंने इसके पीछे ला नीना का असर बताया है।

इसे भी पढ़ें

छठ के बाद झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक पहुंचेगा रात का तापमान 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं