झारखंड में अगले 3 दिनों में चढ़ेगा पारा, कल पलामू समेत 6 जिलों में बारिश संभव [Temperature will rise in Jharkhand in next 3 days, rain possible in 6 districts including Palamu tomorrow]

2 Min Read

रांची। झारखंड के मौसम में अब बदलाव शुरू हो चुका है। बुधवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, शेष हिस्सों में आसमान मुख्यत साफ और मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।

कल 6 जिलों में हो सकती है बारिशः

28 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

सबसे ठंडा रहा चतराः

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया।

अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमानः

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

उत्तरी हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावनाः

मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च को भी उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

जानिए खरना के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं