झारखंड में हल्की बारिश के बाद बढ़ा तापमान, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट [ Temperature rises after light rain in Jharkhand, dense fog alert in 16 districts ]

2 Min Read

रांची । झारखंड में हालिया हल्की बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में बना पश्चिमी विक्षोभ आंध्र प्रदेश के तट से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है और अगले 12 घंटे के भीतर कमजोर पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में सबसे अधिक 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

रविवार को रहेगा कोहरा और धुंध

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार, 22 दिसंबर को सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।

विभाग ने उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड के इलाकों में घने कोहरे की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट के तहत वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की संभावना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बारिश और कोहरे का अलर्ट [Alert of rain and fog in Jharkhand]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं