झारखंड में गिरा पारा, बढ़ी ठंड [Temperature drops in Jharkhand, cold increases]

1 Min Read

9 जिलों का तापमान 10 से नीचे

रांची। बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर खत्म होते ही आसमान साफ हो गया। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आ रही है। राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।

वहीं माना जा रहा न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

धुप में भी लग रही ठंडः

दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन वाली ठंड लग रही है। 9 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

गढ़वा सबसे ठंडाः

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में बढ़ती ठंड से लेकर बारिश तक , जानिए क्या है अपडेट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं