रांची, जमशेदपुर सहित कई जिलों का गिरा पारा [Temperature dropped in many districts including Ranchi, Jamshedpur]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। रांची, जमशेदपुर सहित झारखंड के कई जिलों में तापमान में गिरावट आयी है। वहीं आने वाले तीन दिन में तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी।

यही वजह है कि दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस हो रही है। रांची के मौसम केंद्र का कहना है कि आने वाले तीन दिन में झारखंड के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम केंद्र रांची ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट आयी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है।

रांची का सबसे कम उच्चतम तापमान कांके में

राजधानी रांची के तीन केंद्रों हिनू, नामकुम और कांके के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिनू का उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। वहीं नामकुम का उच्चतम पारा 30.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 14 डिग्री रहा। कांके का उच्चतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेंट्रीग्रेड दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में ठंड और कोहरे का कहर, आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट होने की संभावना 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं