Minister Sanjay Prasad Yadav:
गोड्डा। गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्य सरकार में उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की पहल पर परस्पनी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे कॉलेज की मान्यता भी बहाल होगी।
शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जारीः
कॉलेज में फैकल्टी की बहाली को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बता दें कि यह मामला लंबे समय लंबित था। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा, “यह मेरे गोड्डा विधानसभा वासियों के एक-एक वोट की ताक़त है, जो मुझे आज अपनों के लिए हर परिस्थिति में लड़ने का हौसला देती है। जो मैं कहता हूँ, उसे डंके की चोट पर करके दिखाता हूँ।”
मंत्री संजय यादव का प्रयास लाया रंगः
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बताया कि विगत दिनों उन्होंने कॉलेज की मान्यता बहाल करने को लेकर संबंधित विभाग को स्पष्ट और लिखित रूप में पत्र सौंपा था। इसके बाद तमाम विरोधों, तंजों और अफवाहों के बावजूद उन्होंने अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे।
“मुझे अपने कर्म और मेहनत पर भरोसा था, और आज उसका परिणाम सामने है,” उन्होंने गर्व से कहा।
छात्रों से किया था वादा, पूरा हुआः
मंत्री यादव ने याद दिलाया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर उन्होंने छात्रों से वादा किया था कि कॉलेज की मान्यता बहाल करवाई जाएगी, और आज वह वादा पूरा होता दिख रहा है। फैकल्टी बहाली प्रक्रिया के पूरा होते ही कॉलेज को पूर्ण मान्यता मिल जाएगी।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “जो कहते थे कि ‘नहीं होगा’, आज उनके चेहरे पर ही इसका जवाब है।”
इसे भी पढ़ें
बुढ़मू में श्री सर्वेश्वरी समूह ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर








