चुनाव ट्रेनिंग से लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

2 Min Read

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के करमाटाड़ में सोमवार को सड़क हादसे में शिक्षिका वीणा मरांडी की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वह नाला अंचल के प्राथमिक विद्यालय, निलजुरिया की प्रधानाध्यापिका थीं। उन्हें चुनाव कार्य को लेकर पीठासीन पदाधिकारी ( प्रिसाइिडंग ऑफिसर) बनाया गया था।

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण लेने के बाद वह अपने पति गणेश मुर्मू के साथ बाइक से घर लौट रही थी।

दंपती मधुपुर में रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करौं रोड पेट्रोल टंकी के समीप एक हाइवा ने बाइक सवार दंपती को जोरदार धक्का मार दिया।

इससे बाइक में पीछे बैठी शिक्षिका का सिर धड़ से अलग हो गया। पति गणेश मुर्मू को भी चोट आई है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना करमाटांड़ पुलिस को दी। इधर, बाइक में ठोकर मारने के बाद हाईवा चालक वहां से फरार हो गया और कुछ दूरी पर वाहन को खड़ा कर कहीं छुप गया।

पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा।

पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया गया है। घायल पति ने पुलिस को बताया कि हाइवा चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था।

हादसे में उनकी बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गई।

इसे भी पढ़ें

PoK में पाकिस्तानी रेंजर्स पर पत्थरों से हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं