समाज के मेरुदंड हैं शिक्षक : किशोर रजक

1 Min Read

रांची : शिक्षक समाज के मेरुदंड हैं। देश की युवा पीढ़ी को गढ़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। सोमवार को ये बातें रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने कहीं।

वे रामगढ़ के एस एस+2 उच्च विद्यालय मांडू में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल ऊंचा होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के 2023 में उत्तीर्ण मैट्रिक और इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य के मेधा क्रम में शीर्ष दस छात्रों को सम्मानित किया गया।

इसमें पहला तीन स्थान हासिल करने वाले हर विद्यार्थी को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ विज्ञा पाठक ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं