टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की कॉर्डिनेटर सुजाता सिंह का निधन [Taurian World School coordinator Sujata Singh passed away]

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची में स्थित टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की कॉर्डिनेटर सुजाता सिंह का कल रात निधन हो गया। उनकी आयु 64 वर्ष थी और पिछले 2 महीनों से वो कोमा में थी। उनका अंतिम संस्कार 22 दिसंबर को हरमू मुक्ति धाम में होगा। सुजाता सिंह की मृत्यु पर परिजनों सहित अन्य कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

शिक्षा से था लगावः

सुजाता सिंह को शिक्षा से बहुत लगाव था। अपने पूरे जीवन काल में उन्होंने एक शिक्षिका के रूप में काम किया। टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की कॉर्डिनेटर बनने से पहले सुजाता सिंह ने डीएवी स्कूल हेहल और संत माइकल स्कूल में एक शिक्षिका के रूप में सेवा दी थी।

इसके बाद उन्होंने साल 2009 में टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में जूनियर विंग की कोर्डिनेटर का पद संभाला। सुजाता ने करीब 14 सालों तक यहां सेवा प्रदान की।

इसे भी पढ़ें

श्री श्याम मंडल के संरक्षक सुरेश चन्द्र पोद्दार का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं