Tatanagar: टाटानगर से शुरू होगी दो नई मेमू पैसेंजर ट्रेन [Two new MEMU passenger trains will start from Tatanagar]

2 Min Read

Tatanagar:

जमशेदपुर। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। टाटानगर से चाकुलिया और चाईबासा के लिए दो नई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी मिल गई है। इन ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। जल्द ही इनका उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में किया जाएगा।

Tatanagar: लंबे समय से यात्री कर रहे थे मांगः

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि चाकुलिया और चाईबासा के यात्रियों को लंबे समय से सीधी ट्रेन सेवा की जरूरत थी। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मिलकर प्रस्ताव रखा। रेलवे बोर्ड ने इस पर सहमति जताई और अब यह सेवा शुरू होने जा रही है।

Tatanagar: समय सारिणी इस प्रकार हैः

टाटानगर-चाकुलिया मेमू ट्रेन सुबह 11:00 बजे टाटानगर से चलेगी और 12:45 बजे चाकुलिया पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 3:00 बजे चाकुलिया से रवाना होकर शाम 5:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

टाटानगर-चाईबासा मेमू ट्रेन रात 8:55 बजे टाटानगर से चलेगी और रात 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सुबह 3:20 बजे चाईबासा से चलकर 5:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें

रांची रेल मंडल ने 1 जनवरी से ट्रेनों की संख्या में किया बदलाव, जानें कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं