रांची। सोमवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही तमिलिसाई ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से भी इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुडुचेरी का प्रभार सौंपा गया है।
तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपा था। जिसे द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के दक्षिणी राज्य से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद है और इस वजह से उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है।
62 वर्षीय तमिलिसाई सुंदरराजन ने नवंबर 2019 में तत्कालीन राज्य के दूसरे राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी और फरवरी 2021 में उन्हें पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
अब तमिलिसाई सुंदरराजन की जगह राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना और पुडुचेरी का भी प्रभार सौंप दिया गया है। पिछले साल उन्होंने झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में अपना पदभार संभाला था।
इसे भी पढ़ें
