रमजान में रखें अपने दांतों का ख्याल: डॉक्टर सिबगतुल्लाह

1 Min Read

रांची : रमजान सभी महीनों से अफजल वा बा बरकत महीना है। इस महीने में हर मुस्लिम मर्द-औरत ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत में अपना वक्त गुजरता है।

रमजान महीने की अहमियत बहुत है। रमजान मुबारक में दांतों और मसूड़ो का सही देखभाल भी जरूरी है।

जरूरी इसलिए के बहुत सारे लोग कम समय होने के कारण ब्रश या मिसवाक नहीं कर पाते हैं। जिससे दांतों से बदबू आना शुरू हो जाता है।

मिस्वाक करने से अनेक फायदे हैं। ये बातें एमके एडवांस डेंटल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर एम सिबगतुल्लाह ने कहीं।

डॉक्टर सिबगतुल्लाह ने रमजान में ब्रश और मिसवाक के फायदे बताते हुए कहा कि मिस्वाक का इस्तेमाल करने से लार ज्यादा निकलती है जो प्राकृतिक रुप से दांतों में होने वाली सड़न को कम करने में मदद करता है।

इसके साथ ही मिस्वाक दांतों के इनामेल को मजबूत करने में मदद करता है जिससे दांत सफेद होते हैं। प्लाक की समस्या एक सामान्य प्रक्रिया है।

इफ्तार और सेहरी दोनो समय मिस्वाक या बर्श जरूर करें। ऐसा करने से दांत और मसूड़े दोनों मजबूत रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव भारत के लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा : येचुरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं