Weather in Jharkhand: बंगाल की खाड़ी में सिस्टम फिर एक्टिव, आज और कल हल्की बारिश, दो दिन जम कर बरसेंगे बादल

3 Min Read

Weather in Jharkhand:

रांची। झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब राज्य के मौसम पर साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में छाये रहेंगे बादलः

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और उमस में भी राहत मिलेगी।

24-25 जुलाई को भारी बारिश का अनुमानः

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण नमी वाली हवाएं राज्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। इसका असर गुरुवार से दिखने लगेगा और राज्य के पूर्वी, उत्तरी और मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला, लातेहार, चतरा और पलामू में जलजमाव जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

जून से अब तक 640.8 मिमी बारिशः

राज्य में 1 जून 2025 से लेकर अब तक 640.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत बारिश 403.4 मिमी होती है। यानी अब तक 59% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा रांची जिले में 1043.8 मिमी, तो पूर्वी सिंहभूम में 860.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अब भी औसत से कम बारिश हुई है।

फसलों के लिए वरदान बनी बारिशः

राज्य में अब तक हुई बारिश खेती के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। धान की बुआई तेजी से हो रही है। राज्य कृषि विभाग के मुताबिक, अब तक 24 जिलों में औसतन 60 फीसदी से अधिक खेतों में रोपाई हो चुकी है। यदि अगले दो दिनों में भारी बारिश होती है, तो यह प्रतिशत 80 तक पहुंच सकता है।

अलनीनो का असर कमजोर पड़ाः

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार अलनीनो का प्रभाव कमजोर पड़ा है, जिससे मानसून अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बंगाल की खाड़ी में लगातार सक्रिय हो रहे सिस्टम झारखंड में बारिश की स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

Weather update : पूरे झारखंड में होगी झमाझम बारिश, यलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं